फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi find a bride for me too like his son Utkarsh Says Tej Pratap Yadav

सुशील मोदी के बेटे की शादी में पहुंचे लालू, नीतीश से नहीं हुई बातचीत

Mon, 04 Dec 2017 08:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi find a bride for me too like his son Utkarsh Says Tej Pratap Yadav
शादी समारोह में पहुंचे लालू प्रसाद - फोटो : social media

सियासी खींचतान को दरकिनार करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी में पहुंचे। शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शरीक हुए। लालू और नीतीश पास-पास बैठे थे, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। तय मान्यताओं के बजाए नई सोच और नई परंपरा गढ़ते हुए उप मुख्यमंत्री के बेटे उत्कर्ष तथागत और कोलकाता निवासी नवलजी केदारनाथ वर्मा की सुपुत्री यामिनी विवाह बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन


पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में हुए इस खास शादी में राजनीति के कई दिग्गज मौजूद थे। दोपहर बाद तीन बजे से पांच तक होने वाले इस आयोजन में अरुण जेटली समेत कई केंद्रीय मंत्री, पांच राज्यों के मुख्यमंत्री समेत चार राज्यों के राज्यपाल मौजूद रहे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। सुशील मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लालू ने मीडिया से बात करते हुए बस इतना कहा कि बच्चों की शादी के मौके पर राजनीति नहीं होती है।
विज्ञापन


बिना बैंडबाजे के हुई शादी
बैंडबाजा और बारात के बिना पटना में हुई सुशील मोदी के बेटे की शादी अपने आप में खास रही। बिना दहेज वाली यह शादी दिन के उजाले में हुई। विवाह स्थल पर न तो लाइट लगाया गया था न ही विशेष सजावट थी। इस शादी में खाने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी, अतिथियों को केवल प्रसाद के तौर पर चार-चार लड्डू और एक पुस्तक दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव  ने कोई विवादित बयान तो नहीं दिया लेकिन डिप्टी सीएम सुशील मोदी से एक मांग जरूर कर दी है।  


 उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से की गई बातचीत में कहा कि मैंने अपनी शादी का जिम्मा सुशील 'अंकल' को दिया है। अब वही मेरे लिए बहू खोजेंगे। खास बात यह है कि तेजप्रसाद ने इस बयान पर एक बात और जोड़ते हुए साफ किया कि लड़के के लिए दुल्हन खोजने का काम गार्जियन करते हैं और मेरे लिए भी मोदी 'अंकल' ही  लड़की खोजेंगे और शादी तय मेरे मां-बाप करेंगे।


गौरतलब है कि 27 नवंबर को तेज प्रताप ने सुशील मोदी के बाद पीएम मोदी के खिलाफ विवादों भरा बयान दिया था। उनके बयान पर काफी बखेड़ा भी खड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed