{"_id":"6011d5a78ebc3e31874ef64b","slug":"super-30-founder-anand-kumar-selected-for-mahavir-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को महावीर पुरस्कार के लिए चुना गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को महावीर पुरस्कार के लिए चुना गया
Thu, 28 Jan 2021 02:35 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
आनंद कुमार
- फोटो : Facebook
बिहार की राजधानी पटना स्थित सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे। कुमार को प्रतिष्ठित महावीर पुस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार में 10 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह पुरस्कार 29 जनवरी को चेन्नई में एक समारोह में कुमार को प्रदान किया जाएगा। आनंद कुमार पिछले 18 वर्षों से भारत के प्रीमियर आईआईटी-जेईई के लिए एक वर्ष के आवासीय कोचिंग के माध्यम से 30 छात्रों को मुफ्त में प्रशिक्षण देने के लिए एक अत्यधिक नवीन तकनीक से सुपर 30 कार्यक्त्रस्म चलाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
बायोपिक में ऋतिक रोशन बने आनंद ऋतिक रोशन अभिनीत उनके जीवन पर एक बायोपिक भी एक बड़ी सफलता थी और आठ भारतीय राज्यों ने फिल्म के शक्तिशाली संदेश के कारण इसे कर मुक्त बना दिया।
विज्ञापन