Bihar: SSB का फॉर्म भरने के लिए घर से निकला छात्र हुआ गायब; पुलिस मामले की जांच में जुटी
महनार थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र के गायब होने पर उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें गांव के ही छह लोगों को नामजद किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। छात्र की मोबाइल लोकेशन और सीडीआर निकाली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के महनार में SSB का फॉर्म भरने के लिए घर से निकला छात्र गायब हो गया है। छात्र के घर नहीं पहुंचने के कारण उसके परिजन परेशान काफी हो गए। छात्र की काफी खोजबीन करने के पर उसके नहीं मिलने के बाद परिजनों महनार थाने में आवेदन देकर उसे ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही महनार थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर निकालने की प्रक्रिया में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर गांव निवासी गुलाब ठाकुर का बेटा दिलखुश कुमार (22) गायब बताया जा रहा है। छात्र दिलखुश महनार थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित साइवर कैफे में फॉर्म भरने पहुंचा था। लेकिन घर नहीं लौटा तो परिजनों को अंदेशा हुआ। काफी खोजबीन की लेकिन युवक घर नहीं लौटा। उसके बाद युवक के परिजनों ने महनार थाना के पुलिस अधिकारी को आवेदन दिया है।
गायब छात्र के भाई मनीष कुमार ने बताया कि दिलखुश कुमार शुक्रवार को घर से SSB का फॉर्म भरने के लिए महनार बाजार निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसने गांव के ही छह लोगों पर आरोप लगाते हुए महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा कि जमीन विवाद पहले से गोपाल ठाकुर पिता दिवंगत राजेंद्र ठाकुर से चल रहा था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। दो दिन पहले भी मारपीट की थी, जिसमें आरोपी ने धमकी दी थी।
महनार थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र के गायब होने पर उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें गांव के ही छह लोगों को नामजद किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। छात्र की मोबाइल लोकेशन और सीडीआर निकाली जा रही है।