फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Student died of electrocution in Begusarai; People accused electricity department of negligence

Bihar News: करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत; लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Oct 2023 06:39 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग से कई बार मांग की गई है कि जहां भी जर्जर और नंगे तार हैं, उनको बदला जाए। लेकिन विभाग के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है और कहीं भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। लोगों ने बिजली विभाग से मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे सहित तार बदलने की अविलंब मांग की है।

विज्ञापन
Student died of electrocution in Begusarai; People accused electricity department of negligence
प्रदर्शन करते मृत छात्रा के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक छात्रा को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने विनोदपुर सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घंटों तक सड़क जाम रहने के कारण आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मृतक छात्रा की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव निवासी रामनिवास कुमार की बेटी खुशबू उर्फ साक्षी कुमारी के रूप में की गई है। खुशबू वर्ग आठ की छात्रा थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को साक्षी कुमारी कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। गांव की सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे में तार नंगा होने की वजह से बिजली प्रवाहित हो रही थी। इसी बीच साक्षी कुमारी जैसे ही वहां से गुजरी वह खंभे के संपर्क में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग से कई बार मांग की गई है कि जहां भी जर्जर और नंगे तार हैं, उनको बदला जाए। लेकिन विभाग के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है और कहीं भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। लोगों ने बिजली विभाग से मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे सहित तार बदलने की अविलंब मांग की है। ऐसा न होने पर लोगों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

तकरीबन पांच घंटे तक विनोदपुर गांव की सड़क जाम रहने से आने-जाने में काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर सिंघौल थाना पुलिस ने पहुंचकर काफी समझाया-बुझाया तब जाकर जाम को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed