फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stones pelted At Kanhaiya Kumar Convoy After Public Meeting in madhepura district

बिहारः कन्हैया के काफिले पर फिर हुआ पथराव, आरएसएस और भाजपा पर लगाए आरोप

Fri, 07 Feb 2020 01:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Feb 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted At Kanhaiya Kumar Convoy After Public Meeting in madhepura district
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला

भाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मधेपुरा जिला के समीप गुरूवार को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा फिर से पथराव किया गया पर इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में कन्हैया के साथ दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है। भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि कल सुपौल में एक ऐसा ही हमला हुआ, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कई लोग घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, ये हमले आरएसएस और भाजपा समर्थित लोगों द्वारा करवाए जा रहे हैं। अगर सरकार तत्काल कोई कदम नहीं उठाती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए—एनपीआर—एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा कर रहे कन्हैया के काफिले पर एक फरवरी को सारण जिले में भी हमला किया गया था। कन्हैया की राज्यव्यापी यह यात्रा 29 फरवरी को पटना में संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed