फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Phase 2 Voting 2020: Stone Pelting On Cm Nitish Kumar Rally, CM says form the stage Throw A Lot, Keep Throwing

Election In Bihar 2020: नीतीश की सभा में पत्थरबाजी, मंच से बोले सीएम- 'फेंको, फेंको और फेंको'

Tue, 03 Nov 2020 06:15 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 03 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election Phase 2 Voting 2020: Stone Pelting On Cm Nitish Kumar Rally, CM says form the stage Throw A Lot, Keep Throwing
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने मधुबनी के हरलाखी पहुंचे। जहां नीतीश नौकरियों की बात कर रहे थे उसी दौरान भीड़ से किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया। इस पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए और उन्होंने मंच से कहा कि फेंकों, और फेंकों और फेंकते रहो। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द सुरक्षा का एक घेरा बना लिया। सीएम नीतीश ने चुनावी सभा में अपना भाषण भी पूरा किया। वहीं, जब पत्थर फेंकने वाले को पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मी गए, तो नीतीश ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। सीएम ने कहा, इन लोगों को छोड़ दीजिए, कुछ दिन बाद खुद ही समझ जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा ने विपक्ष पर हमला बोला। झा ने कहा, विपक्ष यह स्वीकार कर चुका है कि वह वोट के जरिए हमें हरा नहीं सकता है, इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, विपक्ष पूरा मन बना चुका है कि वह बिहार को उस दौर में ले जाकर रहेगा, जहां से नीतीश जी उसे बाहर लाए हैं। यह हमला जानलेवा था। नीतीश को चुनना है या नहीं चुनना जनता अपने मत के जरिए इसका फैसला करेगी। लेकिन उन पर हमला करवाकर आप क्या दिखाना चाहते हैं। जनता सब देख रही है।  


गौरतलब है कि इससे पहले, मुजफ्फपुर के सकरा में एक चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की तरफ किसी व्यक्ति ने चप्पल फेंका था। हालांकि, चप्पल हेलीकॉप्टर तक नहीं पहुंच सकी। जब चप्पल फेंका गया, उस समय नीतीश मंच पर थे। पुलिस ने इस घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया था। 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में मतदान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed