फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Station master killed to corona positive wife and commits suicide in kankarbagh area of patna

दुखद: बच्चों के सामने रेता कोरोना पीड़ित पत्नी का गला, फिर छत से कूदकर स्टेशन मास्टर ने दी जान

Mon, 26 Apr 2021 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 10:28 AM IST
सार

पटना जंक्शन के स्टेशन मास्टर ने कोरोना संक्रमित पत्नी को गला रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद छत से कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Station master killed to corona positive wife and commits suicide in kankarbagh area of patna
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह-सुबह दर्दनाक भरी घटना सामने आई। स्टेशन मास्टर ने अपने बच्चों के सामने कोरोना पॉजिटिव पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर छत से कूदकर जान दे दी। कंकड़बाग में मुन्नाचक के पास न्यू चित्रगुप्त नगर पार्वती रोड स्थित ओम रेसीडेंसी में सुबह सात बजे की यह घटना है। पटना जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) में अतुल तैनात थे।  पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


आरा का रहने वाला था परिवार
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आरा जिले के रहने वाले अतुल लाल इसी अपार्टमेंट में तीन चार साल से रह रहे थे। घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दंपति के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी भी उनके यहां पहुंच गए। लेकिन महिला के कोरोना संक्रमित होने के कारण किसी ने विवाद शांत कराने का काम नहीं किया। इसी बीच स्टेशन मास्टर अतुल ने ब्लेड से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। और उसके बाद छत से कूदकर अपनी भी जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक पत्नी के कोरोना संक्रमित होने से अतुल घबरा गए थे और दो तीन दिनों से दोनों में बहस हो रही थी। सोमवार की सुबह में अतुल ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल इनके परिजनों को घटना की सूचना भेजी गई है। कुछ समय में परिजन भी यहां पहुंच जाएंगे। जिसके बाद शवों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed