फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Stampede-Like Situation After Ravan Dahan in Masaurhi, Many Women Injured

बिहार: मसौढ़ी में रावण वध के बाद भगदड़, चार महिलाएं घायल, एंबुलेंस भी जाम में फंसी; जानिए क्यों हुआ ऐसा?

Wed, 21 Oct 2026 08:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Oct 2026 08:52 AM IST
सार

पटना के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में रावण दहन के बाद इस घटना से अफरातफरी मच गई। अगर सही समय पर स्थानीय लोग ने मोर्चा नहीं संभाला होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी। युवकों ने घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Stampede-Like Situation After Ravan Dahan in Masaurhi, Many Women Injured
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मसौढ़ी के गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह के बाद घर लौटने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई। मैदान के मुख्य निकास द्वार पर अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान चार महिलाएं गिरकर घायल हो गईं। एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सड़क पर चप्पलें बिखर गईं और लोग अपने परिजनों को तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

 

पुतला दहन समाप्त होने के बाद हजारों लोग एक साथ मैदान से बाहर निकलने लगे। मुख्य गेट के पास मैदान का स्तर सड़क से नीचे होने के कारण भीड़ का दबाव बढ़ गया। इसी दौरान आगे चल रही कई महिलाएं लड़खड़ाकर गिर पड़ीं और पीछे से आ रही भीड़ की चपेट में आ गईं। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, स्कूटी से पहुंचाया अस्पताल

स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। भारी भीड़ और सड़क पर जाम के कारण एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में युवकों ने घायल महिलाओं को स्कूटी से नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। सूचना मिलने पर एसडीओ धनराज कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय युवकों की मदद से भीड़ को नियंत्रित किया। प्रशासन ने चार महिलाओं के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य महिलाओं को आसपास के निजी और स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रथ के गुजरने से भी लगा जाम

इधर, घटना के दौरान बाजार से राम-जानकी का रथ भी गुजर रहा था। इसके कारण गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ा और उसे रास्ता मिलने में देरी हुई। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने आयोजन समिति और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन के बाद भीड़ को नियंत्रित करने और निकास द्वार पर पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए थे, ताकि इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

 

बता दें कि मसौढ़ी के गांधी मैदान में दशहरा के अवसर पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी देवी, एसडीओ धनराज कुमार और डीएसपी राघव दयाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। इस दौरान भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed