फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Spokesperson of Manjhi's party HAM arrested: Jharkhand police arrested Danish in Arrah court

मांझी की पार्टी 'हम’ के प्रवक्ता गिरफ्तार: हत्याकांड में पेशी के लिए आरा आए दानिश को झारखंड पुलिस ने उठाया

Thu, 05 Jan 2023 07:08 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 05 Jan 2023 07:08 PM IST
सार

मांझी की पार्टी HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान को झारखंड पुलिस ने बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया। दानिश आरा के बहुचर्चित कृष्णा हत्याकांड में पेशी के लिए आरा पहुंचे थे। रांची में एक फायरिंग केस में यह गिरफ्तारी बताई जा रही।

विज्ञापन
Spokesperson of Manjhi's party HAM arrested: Jharkhand police arrested Danish in Arrah court
हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण हिरासत में दानिश की फोटो नहीं लेने दे रहे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान को झारखंड पुलिस ने बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया। दानिश आरा के बहुचर्चित कृष्णा हत्याकांड में पेशी के लिए आरा पहुंचे थे। इसी दौरान रांची पुलिस ने सुषमा बड़ाईक को गोली मारे जाने के मामले में दानिश को उठा लिया। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हम के प्रवक्ता की गिरफ्तारी के हाई प्रोफाइल मामले को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने भी कुछ बताने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि आरा के नगर थाने की हाजत में दानिश को रखा गया है तो उन्होंने कहा कि संभवत: रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय थाने में रखा जाता है। 

विज्ञापन


रांची में सुषमा बड़ाईक गोली कांड में गिरफ्तारी
बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारे जाने के मामले में झारखंड पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। रांची पुलिस भोजपुर कोर्ट के बाहर डेरा जमाए हुई थी। जैसे ही दानिश रिजवान कृष्णा हत्याकांड में पेशी के लिए गुरुवार को आरा आए, उन्हें दबोच लिया गया। एसपी ने बताया कि वह इसके संबंध में जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। उन्होंने इतना ही बताया कि कार्रवाई रांची पुलिस के द्वारा की गई होगी। 
विज्ञापन


ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कल झारखंड जाएगी पुलिस
रांची पुलिस ने दानिश रिजवान को भोजपुर के नगर थाना की हाजत में रखा है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को रांची पुलिस झारखंड जाएगी। रांची से आई पुलिस टीम को टाउन थाने की पुलिस का भी सहयोग मिला। हम प्रवक्ता की गिरफ्तारी के बाद काफी देर तक खलबली मची रही। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण भोजपुर पुलिस ने हाजत में मीडियाकर्मियों को किसी भी तरह से तस्वीर नहीं लेने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed