{"_id":"63846cad41c05a4a862c9f75","slug":"speedy-bolero-hit-more-than-50-people-in-samastipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूजा करने जा रहे 50 लोगों को बेलगाम बोलेरो ने रौंदा, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूजा करने जा रहे 50 लोगों को बेलगाम बोलेरो ने रौंदा, पांच की हालत गंभीर
Mon, 28 Nov 2022 01:44 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 28 Nov 2022 01:44 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने करीब 50 लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। वहीं 35 लोगों को चोटें आई हैं। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से तीन लोगों को पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जितवारपुर इलाके के कन्हैया चौक के पास रविवार देर रात हादसा हुआ। 50 लोग भुइयां बाबा की पूजा को लेकर ब्रह्म स्थान पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान शहर की ओर से आ रही बोलेरो ने कई लोगों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसका मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही शराब पीने की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
जितवारपुर कन्हैया गांव की नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी, जगदीश महतो, गुड़िया कुमारी, राजा चौधरी, अमरजीत कुमार समेत 15 लोग घायल हो गए। बता दें कि इससे पहले भी वैशाली में ट्रक ने आठ लोगों को रौंद दिया था। इसमें भी ट्रक चालक की नशे में होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन