फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Special cell with AC, sofa for VIPs alcoholics in Bihar Samastipur

Bihar: बिहार के समस्तीपुर में शराबियों को मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, एसी-सोफा से लैस है स्पेशल सेल

Mon, 10 Oct 2022 01:38 AM IST
देव कश्यप एएनआई, समस्तीपुर।
एएनआई, समस्तीपुर। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Oct 2022 01:38 AM IST
सार

वीआईपी सेल एसी, सिंगल बेड, सोफा सेट और अन्य जैसी सुविधाओं से लैस है। समस्तीपुर आबकारी विभाग में वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Special cell with AC, sofa for VIPs alcoholics in Bihar Samastipur
बिहार समस्तीपुर में आबकारी विभाग का वीआईपी सेल। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बीच समस्तीपुर जिले से शराबियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की खबर सामने आई है। आबकारी विभाग ने बिहार के समस्तीपुर जिले में सार्वजनिक रूप से शराब के नशे में पकड़े गए वीआईपी लोगों के लिए वीआईपी सेल की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


मुख्यालय के आदेश पर की गई है व्यवस्था
वीआईपी सेल एसी, सिंगल बेड, सोफा सेट और अन्य सुविधाओं से लैस है। समस्तीपुर आबकारी विभाग में वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल बनाए गए हैं। आबकारी अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल का निर्माण किया गया है। मुख्यालय के आदेश पर यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए वीआईपी लोगों को जेल जाने से 24 घंटे पहले तक यह सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


शराब पीते पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के वीआईपी लोगों को रखने के लिए स्पेशल वार्ड का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि सेल में दो बेड, सोफा, टेबल और अन्य चीजें हैं। हालांकि, सामान्य अपराधियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने छह अप्रैल 2016 को शराबबंदी लागू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed