Bihar: बिहार के समस्तीपुर में शराबियों को मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, एसी-सोफा से लैस है स्पेशल सेल
वीआईपी सेल एसी, सिंगल बेड, सोफा सेट और अन्य जैसी सुविधाओं से लैस है। समस्तीपुर आबकारी विभाग में वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल बनाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी के बीच समस्तीपुर जिले से शराबियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की खबर सामने आई है। आबकारी विभाग ने बिहार के समस्तीपुर जिले में सार्वजनिक रूप से शराब के नशे में पकड़े गए वीआईपी लोगों के लिए वीआईपी सेल की व्यवस्था की है।
मुख्यालय के आदेश पर की गई है व्यवस्था
वीआईपी सेल एसी, सिंगल बेड, सोफा सेट और अन्य सुविधाओं से लैस है। समस्तीपुर आबकारी विभाग में वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल बनाए गए हैं। आबकारी अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि वीआईपी लोगों को 24 घंटे रखने के लिए वीआईपी सेल का निर्माण किया गया है। मुख्यालय के आदेश पर यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए वीआईपी लोगों को जेल जाने से 24 घंटे पहले तक यह सुविधा दी जाएगी।
शराब पीते पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के वीआईपी लोगों को रखने के लिए स्पेशल वार्ड का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि सेल में दो बेड, सोफा, टेबल और अन्य चीजें हैं। हालांकि, सामान्य अपराधियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने छह अप्रैल 2016 को शराबबंदी लागू कर दी थी।