फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sp bihar coalition

बिहार: महागठबंधन में सपा को पांच सीट

Sat, 29 Aug 2015 07:56 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
sp bihar coalition

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार समाजवादी पार्टी को पांच सीट देने का ऐलान किया। एक संवाददाता सम्मेलन में लालू ने बताया, ‘‘विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी को पांच सीट हमने दे दी दी हैं।’’ लालू के मुताबिक 12 अगस्त के सीट बंटवारे के बाद जो तीन सीटें बची थीं उसके साथ-साथ राजद ने अपने कोटे से भी दो सीटें सपा को दी हैं।

विज्ञापन


लेकिन महागठबंधन में मिली हिस्सेदारी पर समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई खुश नहीं है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश राय ने बताया, ‘‘गठबंधन के शीर्ष नेताओं से बातचीत के बाद पार्टी ने कम से कम 12 सीटों पर अपना दावा किया था।’’ उमेश राय के मुताबिक लालू की घोषणा के बाद पार्टी ने अंतिम निर्णय के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अधिकृत कर दिया है।

विज्ञापन

सपा ने चार दिनों तक अनशन किया था

sp bihar coalition

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी महागठबंधन में शामिल थी। लेकिन 12 अगस्त को जब सीट बंटवारे की घोषणा हुई तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी को सीटें नहीं दी गईं। तब कुल 243 सीटों में से तीन को छोड़ बाकी सीटें जदयू, राजद और कांग्रेस ने आपस में बांट ली थीं।

इसके बाद सीट भागीदारी की हिस्सेदारी में हुई अनदेखी के खिलाफ जहां एक ओर सपा ने चार दिनों तक अनशन किया था। वहीं 16 अगस्त को राष्ट्रवादी कांगे्रस पार्टी सीट बंटवारे में पार्टी को नजरअंदाज करने के कारण महागठबंधन से अलग हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed