फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sonepur Mela : Clashes between two groups during boat race in saran, many injured in bihar government event.

Bihar News : बिहार सरकार के आयोजन में चलीं लाठियां, नौका दौड़ के दौरान सोनपुर मेले में जमकर मारपीट

Tue, 12 Dec 2023 03:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Dec 2023 03:55 PM IST
सार

Sonepur Mela : सोनपुर मेला में नौका दौड़ के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। जमकर लाठी डंडे चले। नौका दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा करवाया गया था।

विज्ञापन
Sonepur Mela : Clashes between two groups during boat race in saran, many injured in bihar government event.
सोनपुर मेला में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनपुर के हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में जिला प्रशासन द्वारा काली घाट पर नौका दौड़ का आयोजन किया गया था जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस दौरान काली घाट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। नौका दौड़ आयोजन के पश्चात दो पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक लाठियां चलीं। लाठी डंडे चलते ही वहां  अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन


इस वजह से हुई मारपीट 
काली घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाजीपुर और सोनपुर के नाविकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा नौका दौड़ का आयोजन किया गया था। अधिकारी को सोनपुर पुल घाट से हरी झंडी दिखाकर नौका दौड़ को रवाना करना था। लेकिन अधिकारी के पहुंचने के पहले ही कुछ नाविक वहां से नौका दौड़ प्रारंभ कर दिये। इस दौरान करीब 10 नाविक नाव लेकर कालीघाट पहुंच गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक नाव पुल घाट पर ही खड़े रह गये। इसी बात को को लेकर नौका दौड़ में शामिल हाजीपुर एवं सोनपुर के नाविक आपस में उलझ गए।
विज्ञापन


 

Sonepur Mela : Clashes between two groups during boat race in saran, many injured in bihar government event.
एक-दूसरे से भीड़े नाविक। - फोटो : अमर उजाला

जमकर चले लाठी और डंडे 
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले दोनों पक्ष एक दूसरे से कहासुनी करने लगे। धीरे धीरे दोनों के बीच मामला गर्म होता चला गया और दोनों तरफ से गली गलौज होने लगी। गाली गलौज होते ही कालीघाट पर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें करीब 7-8 लोग लोग घायल हो गए।

प्रशासन ने कराया बीच-बचाव 
पुलिस अधिकारी का कहना है कि नौका दौड़ में करीब 17 नाव शामिल हुए थे। पुल घाट पर सोनपुर एसडीओ को हरी झंडी दिखाकर नौका दौड़ का प्रारंभ करना था। लेकिन एसडीओ के वहां पहुंचने से पहले ही कुछ नाविक वहां से नाव लेकर निकल पड़े। इस दौरान करीब 10 नाविक नाव लेकर काली घाट पहुंच गए, जबकि करीब आधा दर्जन नाव पुल घाट पर ही रह गये। इसी वजह से काली घाट पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़ गये और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed