{"_id":"5add94e84f1c1bb56a8b59cb","slug":"son-of-bjp-mp-hari-manjhi-arrested-on-charges-of-consuming-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शराब के नशे में बीजेपी सांसद का बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शराब के नशे में बीजेपी सांसद का बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में शराबबंदी को करीब दो साल हो चुके हैं। दस करोड़ की आबादी वाले बिहार में भारत का यह सबसे सख्त कानून है। जिसका उल्लंघन करने पर कई नेता जेल की हवा भी खा चुके हैं। अब बिहार के गया से भाजपा सांसद हरि मांझी का बेटा राहुल मांझी भी शराब पीते हुए पकड़ा गया है। उसे बोधगया थाने के नीम गांव से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। राहुल के मेडिकल और ब्रेथ टेस्ट के बाद उसे स्थानीय कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल वह स्थानीय जेल में है।
विज्ञापन
वहीं अगर बिहार के गया की बात करें तो यह एक ऐसा शहर है जहां सत्ता और विपक्ष दोनों के ही नेता शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने पर जेल की हवा खा चुके हैं। सत्ताधारी पार्टी के परिवारों में नशे या शराब से संबंधित यह सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। वहीं जीतन राम मांझी के परिवार के सदस्य भी शराब के साथ या नशे की हालत में गिरफ्तार हो चुके हैं। जीतन राम खुद भी इस कानून को विफल बताते हुए इसे हटाने की बात कर चुके हैं। बता दें बिहार में शराबबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक करीब 8,000 से अधिक लोग जेल में सजा काट रहे हैं। साथ ही करीब पिछले एक साल के अंतर्गत एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोग जेल में रह चुके हैं।
विज्ञापन
राज्य में शराबबंदी के दो साल होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बोल चुके हैं कि शराब से कोई अमीर नहीं बल्कि गरीब डूबता है। फिर चाहे वह दलित हो या कोई पिछड़े वर्ग का। उन्होंने कहा था कि शराबबंदी कानून सख्ती से लागू किया जाएगा। वहीं इसके खिलाफ बोलने वालों के लिए सीएम ने कहा था कि वह बोल रहे हैं कि सरकार ने सख्त कानून बनाया है लेकिन जब तक लोग जागरुक नहीं होंगे तब तक कुछ न कुछ धंधेबाज तो रहेंगे ही।
विज्ञापन