फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Slivles top, t-shirt ban For students

मगध कॉलेज में छात्राओं के लिए स्लीवलेस टॉप, टी शर्ट बैन

Mon, 16 Sep 2013 11:43 AM IST
पटना
पटना Updated Mon, 16 Sep 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
Slivles top, t-shirt ban For students

हम भले ही 21वीं शताब्दी में पहुंच चुके हैं और बड़े-बड़े विकास का दम भरते हैं, लेकिन अभी भी देश में लड़कियों और महिलाओं पर अजीब-अजीब पाबंदियां लगाई जा रही है।

विज्ञापन


बिहार की राजधानी पटना में मगध महिला कॉलेज की छात्राओं को अब स्लीवलेस टॉप और टी शर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके पीछे कॉलेज प्रशासन डीसेंट ड्रेस और यूनिफार्मिटी का तर्क बता रहा है। लेकिन कई लोग इसे तालिबानी व्यवहार मान रहे है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कॉलेज के कैबिनेट की बैठक में शनिवार को यह निर्णय लिया गया। बैठक में जीएस नीलिमा, एजीएस प्रिंयका, कोषाध्यक्ष शाजिया मेहर सहित अन्य 50 सदस्य मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में छात्र संघ की सचिव जीएस नीलिमा ने बताया कि ड्रेस संबंधी नियम सोमवार से लागू हो जाएंगे। इसका पालन नहीं करने वालों को घर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

आज इस पाबंदी पर कॉलेज प्राचार्या की मुहर भी लग गई। इस संबंध में कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी एक सूचना चिपका दी गई है।

इस निर्णय को लेकर कॉलेज प्रशासन कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह से ही कॉलेज गेट पर निरीक्षकों की टीम मौजूद है। यह टीम मेन गेट, स्कूटी स्टैंड, कैंटीन व कैंपस के अंदर है।


उल्लेखनीय है कि हमेशा ने बिंदास माने जाने वाली दिल्ली यूनिर्सिटी ने भी अभी कुछ ही दिन पहले अपनी स्टूडेंट्स के लिए स्कर्ट, शॉर्ट्स, स्पैगिटी टॉप्स पर बैन लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed