फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Six-year-old girl kidnapped in Saharsa was raped and killed, police could not reach accused

Bihar : छह साल की बच्ची को दो दिन में पुलिस नहीं ढूंढ़ सकी, रेप-मर्डर के बाद आरोपी अब कानून के शिकंजे में

Sun, 19 Mar 2023 04:34 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 19 Mar 2023 04:34 PM IST
सार

Rape and Murder after kidnapping : बिहार में पुलिस के इकबाल की जमीनी हकीकत बताने वाली एक और खबर अब सहरसा से सामने आई है। छह साल की बच्ची को पड़ोस में आया दामाद उठा ले गया। रेप के बाद हत्या हुई तो पुलिस को लाश मिली।

विज्ञापन
Six-year-old girl kidnapped in Saharsa was raped and killed, police could not reach accused
बच्ची की मौत के बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम कराकर बैठी है कि कोई FIR का आवेदन दे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पुलिस के इकबाल की हकीकत बताने वाली एक और खबर अब सहरसा से सामने आई है। छह साल की बच्ची 16 मार्च को घर से गायब हुई। घर वालों ने पुलिस को बताया था कि पड़ोस में आए दामाद के साथ बच्ची अंतिम बार देखी गई थी। परिवार वालों ने आशंका जताई थी कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए अगवा कर ले गया है। पुलिस खगड़िया निवासी उस युवक तक नहीं पहुंच सकी। शनिवार को उसकी लाश मकई के खेत में मिली। शनिवार को पुलिस अपने काम में लगी- पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर अस्पताल गई। इससे आगे की प्रक्रिया के लिए पुलिस को पीड़ित परिवार से आवेदन का इंतजार था। 'अमर उजाला' पर खबर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर सहरसा में उसका मेडिकल कराया।

विज्ञापन

Six-year-old girl kidnapped in Saharsa was raped and killed, police could not reach accused
सुबह यह खबर शेयर होने लगी तो पुलिस ने दिखाई तत्परता। - फोटो : अमर उजाला

मैनेज करने का प्रयास चल रहा था, खबर के बाद एक्शन
सहरसा शहर से घटनास्थल तकरीबन 65 किलोमीटर दूर कोशी बांध के अंदर है।शनिवार को जिले की सल खुआ थाना पुलिस ने छह साल की इस बच्ची का शव बरामद किया। वह चिराइयाँ ओपी क्षेत्र की रहने वाली थी। बच्ची के परिजन और उसे अगवा कर रेप-मर्डर करने वाला आरोपी- दोनों दलित समुदाय से हैं। 16 मार्च को बच्ची के गायब होने को लेकर परिजनों की ओर से चिराइयाँ ओपी को सूचना दी गई थी, लेकिन मौत की प्राथमिकी रविवार को दर्ज की गई। मामले को मैनेज करने का प्रयास किया जाता रहा और कहा जाता रहा कि अबतक प्राथमिकी का आवेदन लेकर कोई थाने भी नहीं पहुंचा है। चिराइयाँ ओपी प्रभारी रमाशंकर प्रसाद से मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से आवेदन अप्राप्त है। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिवार को सौंप दी गई है। दोपहर में उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सहरसा जिला मुख्यालय भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six-year-old girl kidnapped in Saharsa was raped and killed, police could not reach accused
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सहरसा जिला मुख्यालय भेजा। - फोटो : अमर उजाला
घर में खाना खाया, फिर बच्ची को चॉकलेट दिलाने ले गया

मृत बच्ची के पिता ने बताया- "मेरी बच्ची घर में थी। पड़ोसी के यहां दामाद आया था। उसका नाम नरेश सदा है और घर गुरदीकूट मोरकाही थाना खगड़िया है। 16 मार्च को वह मेरे घर पर आया तो खाना भी खिलाए। खाना खाने के बाद वही दामाद मेरी बच्ची को चॉकलेट खिलाने के नाम पर लेकर निकला। फिर उसे लेकर गायब हो गया। बलात्कार कर उसे मार डाला।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed