फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   siwan-son-attacks-father-with-stick-daraonda-arrested-2026

बिहार: खाना खाकर आराम कर रहे थे पिता, तभी बेटे ने सिर पर कर दिया लाठी से वार

Tue, 03 Nov 2026 06:27 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 06:27 PM IST
सार

बिहार के सीवान में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में बेटे पर अपने ही पिता के सिर पर लाठी से हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
siwan-son-attacks-father-with-stick-daraonda-arrested-2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में एक बेटे पर अपने ही पिता के सिर पर लाठी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, वहीं इस वारदात को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

घायल पिता की पहचान बगौरा गांव निवासी अनिल प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार हैं। वहीं, हमला करने का आरोप उनके छोटे बेटे अंकित कुमार पर लगा है। जिस बेटे से पिता को बुढ़ापे में सहारा और सम्मान मिलने की उम्मीद थी, उसी पर अपने पिता के सिर पर लाठी से हमला करने का गंभीर आरोप है।

विज्ञापन

खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे पिता, तभी हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है। अनिल प्रसाद खाना खाने के बाद अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा बेटा अंकित कुमार वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने लाठी उठाकर अचानक अपने पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में अनिल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्यों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
घटना के बाद घायल अनिल प्रसाद ने पुलिस को इसकी सूचना दी और अपना बयान दर्ज कराया। उनके बयान के आधार पर दरौंदा थाने में कांड संख्या 467/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में छोटे बेटे अंकित कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दरौंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
इस संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि घायल अनिल प्रसाद के बयान के आधार पर उनके छोटे पुत्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



ये भी पढ़ें- अनंत सिंह: बिहार की राजनीति के 'छोटे सरकार' किसे गिफ्ट करेंगे थार? साेनू सूद, पवन सिंह को भी शादी में बुलावा

घटना से गांव में मचा हड़कंप, रिश्तों पर उठे सवाल
अपने ही पिता पर बेटे द्वारा कथित तौर पर किए गए इस हमले ने पूरे बगौरा गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में पिता अपने परिवार के साथ सुख-शांति से जीवन बिताने की उम्मीद करते हैं, उसी घर में उन्हें अपने ही बेटे के हमले का शिकार होना पड़ा। इस घटना ने पिता-पुत्र के रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed