{"_id":"660e4df3fb7b4f6aec0d250c","slug":"siwan-news-old-man-murdered-by-slitting-his-throat-in-siwan-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siwan News: सीवान में गला रेतकर वृद्ध की हत्या, शव को सड़क पर 15 मीटर घसीटते ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siwan News: सीवान में गला रेतकर वृद्ध की हत्या, शव को सड़क पर 15 मीटर घसीटते ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 04 Apr 2024 12:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:22 PM IST
सार
मृतक की पहचान सरसर गांव निवासी रामनुज सिंह उम्र 85 के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनसे किसी की दुश्मनी नहीं थी तो आखिर ऐसी घटना कैसे घट गई।
विज्ञापन
मुफ्फसिल थाना सिवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के सरसर गांव में एक वृद्ध की हत्या का दिल दहला देने वाला सामने आया है। बदमाशों ने पहले गला रेत कर वृद्ध की हत्या कर दी और फिर शव को 15 मीटर तक सड़क पर खींच कर ले गए।
विज्ञापन
घटना के अनुसार सीवान जिले के सरसर गांव निवासी रोज की तरह बीती देर रात घर से खाना खाकर बथान पर पहुंचे और तभी कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पकड़कर गला रेत दिया। अपराधी हत्या के बाद उनके शव को करीब 15 मीटर तक सड़क पर घसीट कर ले गए। फिर शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के कुछ लोग शहर से गांव में बाइक से आ रहे थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक शव पड़ा हुआ है। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। मृतक की पहचान सरसर गांव निवासी रामनुज सिंह उम्र 85 के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनसे किसी की दुश्मनी नहीं थी, तो आखिर ऐसी घटना कैसे घट गई। वहीं कुछ ग्रामीण इसको साजिश के तहत हत्या बता रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।