फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitaram Yechury says 90 percent population of Tadapta Bharat is suffering due to inflation unemployment

Bihar: जनाक्रोश रैली में बोले सीताराम येचुरी, 90 फीसदी तड़पते भारत की आबादी महंगाई-बेरोजगारी से परेशान

Mon, 09 Oct 2023 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर जनाक्रोश रैली में सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट परस्त नीति के चलते एक भारत उनके लिए है जो सरकारी संरक्षण में देश की संपदा को लूट रहे हैं। उनके लिए मोदी के नेतृत्व में चमकता हुआ भारत दिखाई पड़ रहा है। दूसरी तरफ, 90 फीसदी आबादी के लिए तड़पता भारत बनाया है।

विज्ञापन
Sitaram Yechury says 90 percent population of Tadapta Bharat is suffering due to inflation unemployment
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते सीपीएम नेता सीताराम येचुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि हमने 28 पार्टियों को मिलाकर इंडिया गठबंधन बनाया है, जिसने नारा दिया है 'जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया'। इस नारे को चरितार्थ करने के लिए माकपा अपने संघर्षों को तेज करेगा और बिहार में भी 40 की 40 सीट इंडिया महागठबंधन जीतेगा। हम किसी भी स्थिति में देश की एकता और अखंडता को टूटने नहीं देंगे। धर्मनिरपेक्ष देश के गणराज्य को बचाने के लिए संविधान को हिफाजत करने की जरूरत है। सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को समस्तीपुर में आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


‘मोदी सरकार ने बनाए चमकता भारत और तड़पता भारत’
सभा के दौरान सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट परस्त नीति के चलते एक भारत उनके लिए है जो सरकारी संरक्षण में देश की संपदा को लूट रहे हैं। उनके लिए मोदी के नेतृत्व में चमकता हुआ भारत दिखाई पड़ रहा है। दूसरी तरफ, देश की 90 फीसदी आबादी महंगाई-बेरोजगारी और असमानता के शिकार हो रही है। उसके लिए तड़पता भारत बनाया है। इस चमकता भारत और तड़पता भारत के बीच की खाई को पाटने के लिए जन संघर्ष को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


‘हम खत्म करना चाहते हैं धर्म आधारित नफरत की राजनीति’
येचुरी ने कहा कि हमारी पार्टी उन तमाम 90 फीसदी जो तड़पते भारत के वासी हैं, जिस किसान, मजदूर, गरीब, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के हितों की हिफाजत के बजाय धर्म के आधार पर नफरत की राजनीति की जाती है, उसे हम लोग खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं से अपील की कि माकपा की ताकत को मजबूत करें। और वाम जनवादी धर्मनिरपेक्ष ताकतों के नेतृत्व में बने इंडिया गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनाव में जिताने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जन आक्रोश रैली सभा को सीपीएम राज्य सचिव ललन चौधरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, विधायक दल के नेता अजय कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य भोला प्रसाद दिवाकर, जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राज्य कमेटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील, रामदयाल भारती, मुजफ्फर इमाम और नीलम देवी के अलावा जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, राम सागर पासवान, उपेंद्र राय, विधानचंद्र और जिला कमेटी सदस्य श्याम किशोर कमल, सिया प्रसाद यादव, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र, रामबाबू पासवान, अनिमेष कुमार, सुरेश महतो, भोला प्रसाद, उपेंद्र राय, लाल प्रसाद, रामसेवक राय, रघुनाथ राय, संजीव कुमार, जय राम यादव, गंगाधर झा, राम लखन महतो, राजगीर यादव, विश्वनाथ महतो, नवीन सिंह और शशिकांत झा आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed