फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi teacher Dwijendra Kumar Suman will get National Award; Three teachers nominated from Bihar

Bihar: सीतामढ़ी के शिक्षक द्विजेंद्र कुमार सुमन को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार; बिहार से तीन शिक्षक किए गए नामित

Sun, 27 Aug 2023 12:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 12:51 PM IST
सार

National Teacher Award: सीतामढ़ी के मिडिल स्कूल मधुबन के हेडमास्टर द्विजेंद्र कुमार सुमन को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें आगामी शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा बिहार के दो और शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Sitamarhi teacher Dwijendra Kumar Suman will get National Award; Three teachers nominated from Bihar
शिक्षक द्विजेंद्र कुमार सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के मिडिल स्कूल मधुबन के हेडमास्टर द्विजेंद्र कुमार सुमन वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अंतिम रूप से चयनित कर लिए गए हैं। उनको आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नकद पचास हजार रुपये, सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। द्विजेंद्र बाजपट्टी प्रखंड के पहले ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए बिहार से चुने गए तीन शिक्षक
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पूरे देश में चयनित पचास शिक्षकों में द्विजेंद्र कुमार सहित बिहार के तीन शिक्षक शामिल हैं। बिहार के दो अन्य शिक्षक भभुआ के कैमूर के आदर्श गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल रामगढ़ के शिक्षक अनिल कुमार सिंह और किशनगंज के हाईस्कूल सिंघिहा की शिक्षिका कुमारी गुड्डी शामिल हैं। इसको लेकर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रलाय के सेक्रेटरी प्राची पांडेय ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


राजकीय सम्मान में मिली राशि को शिक्षक कल्याण कोष में किया था दान
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित मिडिल स्कूल मधुबन बाजपट्टी के हेडमास्टर द्विजेंद्र कुमार सुमन इससे पहले कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्हें राजकीय सम्मान मिला था। इस सम्मान में प्राप्त पंद्रह हजार की राशि को उन्होंने ने शिक्षक कल्याण कोष में दान कर दिया था। वर्ष 2016 में भूमि जलस्तर बनाए रखने के लिए विद्यालय में बनाए गए सात सोख्ता के कारण शिक्षक दिवस के अवसर पर तत्कालीन डीएम राजीव रौशन ने उन्हें प्रथम पुरस्कार दिया था। इस उपलब्धि के कारण ही जिले का नाम लिम्का बुक में दर्ज हुआ था। सोख्ता के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की विधि-व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल से प्रभावित होकर मुजफ्फरपुर में विशेष सम्मान समारोह कर तत्कालीन कमिश्नर अतुल प्रसाद ने भी उन्हें सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार उनके नेतृत्व में स्कूल को वर्ष 2016, 2017 और 2022 में स्वच्छता पुरस्कार के रूप में नगद राशि, मेडल और प्रमाण पत्र मिला। वर्ष 2013 में मिडिल स्कूल मधुबन को उत्कृष्ट विद्यालय का भी पुरस्कार मिला था। उसी वर्ष उन्हें हेडमास्टर का प्रभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed