{"_id":"640ae276668cab88e906b146","slug":"sitamarhi-mehsoul-chowk-blocked-in-protest-against-the-murder-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सरेआम युवक की हत्या से लोगों में आक्रोश, सीतामढ़ी मेहसौल चौक पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सरेआम युवक की हत्या से लोगों में आक्रोश, सीतामढ़ी मेहसौल चौक पर शव रखकर लगाया जाम
Fri, 10 Mar 2023 01:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:25 PM IST
सार
सीतामढ़ी शहर के मुख्य चौराहा मेहसौल चौक पर लोगों ने बीती रात हुई युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मेहसौल चौक पर लगाया जाम
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर वार्ड एक के रहने वाले 26 वर्षीय युवक धीरेंद्र कुमार पासवान की गुरुवार की रात चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बदमाश बेखौफ खुले घूमते रहे। पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे नाराज लोगों ने सीतामढ़ी शहर के मुख्य चौराहा मेहसौल चौक पर हत्या के विरोध में सड़क जाम कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आक्रोशितों ने सड़क के चारों ओर आगजनी कर शहर को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशितों का आरोप था की घटना के दस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लोगों का कहना था कि पुलिस 6 से 7 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
बता दें कि बीते गुरुवार की रात जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर वार्ड एक के रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक धीरेंद्र कुमार पासवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना में सहोदर भाई धर्मेंद्र पासवान को भी चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। फिलहाल, जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इधर, सड़क जाम की सूचना पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार समेत नगर थाना, मेहसौल ओपी, डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां काफी देर तक आक्रोशितों को समझाने के बाद जाम को हटाया गया।
विज्ञापन
पुलिसिया आश्वाशन के बाद जाम हटाया
वहीं, पुलिस ने दोषियों को सजा दिलवाने के आश्वन दिया, जिसके आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाया गया। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।