फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SIT reaches patna with Anant Singh, police is keeping an eye on mla supporters

बिहार: अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
SIT reaches patna with Anant Singh, police is keeping an eye on mla supporters
अनंत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह पटना लाया गया। इसके बाद उन्हें बाढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। अब उनका नया पता बेउर जेल होगा। उन्हें आज ही जेल में शिफ्ट किया जाएगा। विधायक को पटना हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ लाया गया था। 

विज्ञापन


शनिवार रात से ही अनंत सिंह के समर्थक हवाई अड्डे और बाढ़ में जमा हो गए थे। इस वजह से पटना पुलिस ने हवाई अड्डे पर अतिरिक्त पुलिस बलों के साथ बड़े अधिकारियों की तैनाती की गई थी। शनिवार को खबर आई थी कि दोपहर चार बजे अनंत सिंह फ्लाइट के जरिए पटना आने वाले हैं। इसके बाद शाम छह और फिर रात के आठ बजे उनके हवाई अड्डे पर पहुंचने की खबर आई। 

विज्ञापन

अदालत ने खारिज की चार दिनों की ट्रांजिंट रिमांड की अर्जी

दिल्ली की साकेत अदालत में अनंत सिंह की पेशी के दौरान पुलिस की तरफ से वकील ने चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। जिसमें दलील दी गई कि विधायक को पटना ले जाने के लिए फ्लाइट का टिकट नहीं मिल रहा है जिस वजह से उन्हें चार दिनों की रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंपा जाए। हालांकि साकेत अदालत ने बिहार पुलिस की दलील को खारिज कर दिया और दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड देते हुए आदेश दिया कि उन्हें सोमवार को बाढ़ अदालत में पेश करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी स्टीकर लगी कार से अदालत पहुंची लिपि सिंह

मामले की जांच अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह शनिवार को जिस कार से साकेत अदालत पहुंची उसपर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था। लिपि सिंह के पिता आरसीपी सिंह राज्यसभा के साथ ही उच्च सदन में जदयू के नेता भी हैं। जांच में पता चला है कि वह जिस कार से अदालत पहुंची थी वह बिहार के एक विधान परिषद् सदस्य (एमएलसी) के नाम पर पंजीकृत है। इससे सवाल खड़ा होता है कि एमएलसी की गाड़ी में सांसद का स्टीकर कैसे लगा हुआ था। 

समर्थकों पर पुलिस की नजर

बिहार पुलिस अनंत सिंह के समर्थकों पर कड़ी नजर रख रही है। बाढ़ से लेकर पटना हवाई अड्डे तक उनके समर्थकों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। विधायक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे से बाढ़ लाया जाएगा।

कानून हाथ में लेने पर होगा केस

अनंत सिंह की पेशी के दौरान यदि किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उसपर कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों की पहचान करके उनके ऊपर केस किया जाएगा।

रविवार को कोर्ट में पुलिस ने किया पेश

पुलिस ने रविवार को विधायक को बाढ़ की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद पुलिस उन्हें बेउर जेल शिफ्ट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed