फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shown black flag to Nitish in Saran: Youth retaliates for deaths due to spurious liquor

सारण में नीतीश को दिखाया काला झंडा: जहरीली शराब से मौतों का युवक ने किया प्रतिकार

Tue, 10 Jan 2023 12:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 10 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

छपरा में एक युवक ने जहरीली शराब से हुए मौतों का प्रतिकार करते हुए मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया। यह घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री समाधान यात्रा कार्यक्रम को पूरा कर वापस पटना लौट रहे थे।

विज्ञापन
Shown black flag to Nitish in Saran: Youth retaliates for deaths due to spurious liquor
जहरीली शराब से हुए मौतों से आक्रोशित होकर गोपालगंज का युवक छपरा आकर नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा में एक युवक ने जहरीली शराब से हुए मौतों का प्रतिकार करते हुए मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया। यह घटना जोगिनिया कोठी कचहरी स्टेशन रोड में उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री समाधान यात्रा कार्यक्रम को पूरा कर वापस पटना लौट रहे थे। तभी गुजरते काफिले के सामने एक युवक हाथ में काला झंडा लेकर अचानक सड़क पर यह कहते हुए- नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार शर्म करो, जहरीली शराब पीने से जिनकी मौत हुई है उसका हिसाब कौन देगा, नीतीश कुमार निकम्मा है कहते हुए दौड़ने लगा। उसके नारेबाजी करते ही सुरक्षा में खड़े सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और टाउन थाना की पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई।

विज्ञापन


विरोध जताने गोपालगंज से छपरा आया 
पूछे जाने पर उसने खुद को गोपालगंज निवासी बताते हुए अपनी पहचान विपुल चौबे के रूप में दी। उसने बताया कि वह हुंकार दल का संस्थापक है। वह मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा का विरोध करने के लिए गोपालगंज से छपरा पहुंचा था। उसका यह कहना था कि शराबबंदी सिर्फ नाम के लिए है। उसने आरोप लगाते  हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं शराब बिकवा रहे हैं और शराबबंदी का नाटक कर रहे हैं। जब पुलिस विपुल चौबे को पकड़ कर ले जा रही थी तब उसने कहा कि जो शराब बेच रहा है उनको तो ये लोग पकड़ नही पा रहे हैं और चले हैं आम आदमी को पकड़ने। उसने यह भी कहा कि पुरे बिहार में लोग शराब पी पी कर मर रहे हैं और नीतीश कुमार पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं। बिहार में शराबबंदी पूरी सख्ती से लागू होना चाहिए क्योंकि शराब से आम आदमी और गरीब आदमी ही ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed