फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shopkeeper had gone to Patna for work; Jewelery worth Rs 15.5 lakhs stolen from jewelery shop in Nalanda

Bihar Crime: काम से पटना गया था दुकानदार; नालंदा में ज्वेलरी शॉप से साढ़े 15 लाख के जेवर हुए चोरी

Tue, 26 Dec 2023 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

Bihar Police: इस्लामपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं मिला है। दुकानदार अपने सामान का मिलान कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Shopkeeper had gone to Patna for work; Jewelery worth Rs 15.5 lakhs stolen from jewelery shop in Nalanda
चोरी की घटना के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में एक बार फिर से बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर बाजार का है। जहां आभूषण के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का खुलासा मंगलवार को हुआ है।

विज्ञापन

 
पीड़ित दुकानदार विजय कुमार वर्मा ने बताया कि उनके घर के नीचे ही आभूषण की दुकान है। किसी काम से वे दुकान और घर को बंद कर पटना गए थे। मंगलवार को जब वे पटना से लौट कर आए तो देखा कि दुकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। साथ ही तिजोरी में से 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये की नकदी गायब है।
विज्ञापन

 
इस घटना से नाराज आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। दुकानदारों ने कहा कि सर्दियों के मौसम में पुलिस रात्रि गश्ती में डंडी मारी कर रही है। उसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। तत्काल पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करे और चोरी के सामान को बरामद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित दुकानदार विजय कुमार वर्मा आभूषण दुकानदार के अलावा इस्लामपुर के रानीपुर पंचायत में ग्राम कचहरी न्याय मित्र भी हैं। वहीं, इस मामले में इस्लामपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं मिला है। दुकानदार अपने सामान का मिलान कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed