फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Shelter Home Case Part-2 in Bihar: Supply of girls from Patnas Gaighat shelter home busted, video viral

बिहार में शेल्टर होम कांड पार्ट-2: पटना के गायघाट आश्रय गृह की लड़कियों के यौन शोषण का भंडाफोड़, वीडियो वायरल

Tue, 01 Feb 2022 10:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 10:15 AM IST
सार

Patna Shelter Home Case : पटना गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से भागी एक लड़की ने आश्रय गृह की अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अनैतिक कार्यों में धकेला जाता है।

विज्ञापन
Shelter Home Case Part-2 in Bihar: Supply of girls from Patnas Gaighat shelter home busted, video viral
पीड़िता ने संचालिका पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड की तर्ज पर अब पटना के गायघाट उत्तर रक्षा गृह से जुड़ा यौन उत्पीड़न का नया मामला सामने आया है। इससे सियासी बवाल मच गया है। गायघाट आश्रय गृह की एक पीड़ित लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह इस आश्रय गृह से लड़कियों की सप्लाई का आरोप लगा रही है। मामले को लेकर जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पटना गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह से निकल भागी एक लड़की ने आश्रय गृह की अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि यहां रह रही लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर अनैतिक कार्यों में धकेला जाता है। जो लड़की इसमें साथ नहीं देती उसे प्रताड़ित किया जाता है और खाना तक नहीं दिया जाता। इस लड़की को लेकर एक संस्था के कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे। अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता। पटना के महिला थाना में लड़की की शिकायत की गई है, हालांकि मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


देखें वीडियो में क्या कह रही है लड़की


लड़की ने की थी खुदकुशी की कोशिश

वीडियो में लड़की कह रही है कि रक्षागृह की अधीक्षिका लड़कियों को बाहर भेजती हैं। उनसे अनैतिक कार्य कराया जाता है। रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों का शारीरिक-मानसिक शोषण किया जाता है, उन्हें बाहर लोगों के पास भेजा जाता है और बाहर के लोग अंदर आते हैं। लड़की यह भी कहती है कि उसने तंग आकर खुदकुशी का प्रयास किया था। वह इन लोगों के खिलाफ लड़ना चाहती थी, लेकिन उसे किसी का साथ नहीं मिला। उसने बताया कि आश्रय गृह में कई बाहरी लोग आकर लड़कियों को ले जाते थे। वायरल वीडियो में लड़की आरोप लगा रही है कि उत्तर रक्षा गृह में एक बांग्लादेशी महिला को मरने के लिए मजबूर कर दिया गया। कई बार फर्जी परिजन बनाकर पैसे लेकर महिलाओं और लड़कियों को भेज दिया जाता है। 



जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे: राजकुमार
समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा। इस बीच मामले में आरोप लगाने वाली लड़की को पुलिस ने बालिका गृह भेजने की बजाय उक्त संस्था के ही हवाले कर दिया। लड़की के आरोपों पर अधीक्षिका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पप्पू यादव ने कहा- कोर्ट ले जाएंगे मामला
इस सनसनीखेज मामले में जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी हैं उन्होंने कहा कि लड़कियों को नशा देकर गलत करने का प्रयास किया गया है। आश्रय गृह संचालक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। उनकी पार्टी इसे लेकर आंदोलन करेगी। सरकार को जवाब देना होगा कि शेल्टर होम में जो अधिकारी हैं वह सालों से वहीं क्यों जमे हैं? सरकार प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल में क्यों नहीं डाल रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े अधिकारी भी क्या ऐसी घटना में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed