{"_id":"59dffc644f1c1bcd538b748a","slug":"shatrughan-sinha-yashwant-sinha-and-lalu-yadav-were-not-invited-to-patna-university-centenary-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना विवि शताब्दी समारोह: शत्रुघ्न, यशवंत, लालू को नहीं मिला न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना विवि शताब्दी समारोह: शत्रुघ्न, यशवंत, लालू को नहीं मिला न्योता
एजेंसी, पटनाा
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को आयोजित होने वाले पटना विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह में उन्हें आमंत्रण नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय शत्रुघ्न के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब क्षेत्र में पड़ता है। शत्रुघ्न ने बताया कि वह इस विश्वविद्यालय से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और उसके शताब्दी समारोह में आमंत्रित नहीं किए जाने से उन्हें तकलीफ पहुंची है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। यह दोनों भी पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं।
विज्ञापन