फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shatrughan sinha says, i'm not in cm race

'मुख्यमंत्री बनने के लिए न शक्ल है, न अक्ल'

Thu, 09 Jul 2015 08:55 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha says, i'm not in cm race

भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं, उन्होंने कहा न मेरी इच्छा है और न ही मेरी अपेक्षा है मुख्यमंत्री बनने की।

विज्ञापन


मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मेरे पास न शक्ल है, न अक्ल है, मुझे कौन बनाएगा मुख्यमंत्री।" उन्होंने कहा, "मैं बस ये चाहता हूँ कि जो भी सामने आए वो बिहार को आगे बढ़ाए, बिहार का आर्थिक करे।"
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से जुड़े एक सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का अधिकार है। साथ ही उनका कहना था कि जिसे मंत्री नहीं बनाया गया हो मुश्किल घड़ी में उससे मदद की ज़्यादा उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि राजनीति उनके लिए प्रोफ़ेशन नहीं, मिशन है और वो पार्टी में नो डिमांड, नो कमांड, नो कम्प्लेंट्स, नो एक्सपेक्टेशंस की स्थित में काम कर रहे हैं।

आडवाणी को बताया अपना मित्र और गुरु

shatrughan sinha says, i'm not in cm race

पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी कोई पद नहीं दिए जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, "आडवाणी शायद आखिरी मुग़ल, आज के भारत के रियल स्टेट्समैन हैं।" सिन्हा ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी ऐसी चीज़ों से ऊपर हैं।

उन्होंने कहा कि वो भी आडवाणी से सीख लेते हुए ख़ुद को ऐसी चीज़ों से परे रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने आडवाणी को अपना फ्रेंड, फिलॉसफ़र, गाइड, गुरु और अल्टीमेट लीडर बताया।

भाजपा सांसद और फ़िल्म अभिनेत्री हेम मालिनी के एक ट्वीट पर विवाद पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका बचाव किया, उन्होंने कहा कि हेमा ने व्यापक हित को देखते हुए ट्वीट किया था। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से जुड़े एक सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed