{"_id":"59baa43d4f1c1b38688b4842","slug":"sharad-yadav-faction-s-claim-over-jdu-symbol-in-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद गुट ने चुनाव आयोग में फिर पेश किया JDU निशान पर दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद गुट ने चुनाव आयोग में फिर पेश किया JDU निशान पर दावा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यू के शरद यादव गुट ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग में फिर से पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपना दावा ठोका है। पार्टी के इस गुट ने आयोग से इसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए चार हफ्तों का समय मांगा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने इससे पहले मंगलवार को शरद गुट के पार्टी के निशान पर दावे को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि दस्तावेज की कमी के कारण आपके दावे में दम नहीं है। शरद यादव के करीबी सहयोगी और पार्टी से निष्कासित महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि रविवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।
विज्ञापन
अरुण का दावा है कि ज्यादातर राज्य इकाइयां नीतीश कुमार के खिलाफ लड़ाई में शरद यादव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को यह साफ हो जाएगा कि पार्टी में शरद यादव को लोगों का कितना समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन