फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   shameful incident in Katihar Sadar Hospital, female guard made serious allegations

Bihar News: कटिहार सदर अस्पताल में शर्मसार करने वाला मामला, महिला गार्ड ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 27 Jun 2025 03:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

कटिहार सदर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां सुरक्षा में तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही सिक्योरिटी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर सिक्योरिटी इंचार्ज एन.के. सिंह पर शारीरिक शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
shameful incident in Katihar Sadar Hospital, female guard made serious allegations
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार सदर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां सुरक्षा में तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही सिक्योरिटी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर सिक्योरिटी इंचार्ज एन.के. सिंह पर शारीरिक शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला गार्ड ने बताया कि वह समंता सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से सदर अस्पताल में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इंचार्ज एन.के. सिंह उन्हें नौकरी पर बनाए रखने के नाम पर लगातार शारीरिक शोषण करने की कोशिश करते हैं।पीड़िता का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई महिला गार्ड्स ने इंचार्ज की हरकतों से तंग आकर नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एन.के. सिंह का व्यवहार लंबे समय से संदिग्ध रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


एक अन्य महिला गार्ड ने भी सामने आकर आरोप लगाया है कि सिक्योरिटी इंचार्ज ने उसे नौकरी में बनाए रखने के बदले पैसे की मांग की थी। यह मामला अब अस्पताल के सुरक्षा तंत्र पर ही सवाल खड़े कर रहा है। सभी आरोपों को लेकर जब एन.के. सिंह से बात की गई, तो उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मुंगेर में पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन, आवागमन ठप; कई स्कूली बच्चे फंसे

कटिहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले ने सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस एजेंसी के जिम्मे मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा है, यदि उसी एजेंसी का इंचार्ज महिला गार्ड्स के साथ इस तरह की हरकतें करे, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed