{"_id":"5a8306084f1c1b3c718b4917","slug":"shahbuddin-charge-fixed-in-llb-exam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहाबुद्दीन की और बढ़ीं मुश्किलें, LLB की परीक्षा फर्जीवाड़े में आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहाबुद्दीन की और बढ़ीं मुश्किलें, LLB की परीक्षा फर्जीवाड़े में आरोप तय
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
shahbuddin
- फोटो : shahbuddin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान के पूर्व सांसद व राजद नेता मो. शहाबुद्दीन पर एक और मामले में आरोप तय हुआ है। इस मामले में दोषी साबित होने पर पूर्व सांसद की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार लॉ पार्ट-दो (एलएलबी) की परीक्षा में फर्जी तरीके से अपने बदले दूसरे को शामिल कराने के मामले में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। इसके लिए सोमवार को मुजफ्फरपुर के एसडीजेएम (पूर्वी) एसके राय की अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी हुई।
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। अदालत ने उन्हें आरोपों का सारांश सुनाया। उन्होंने आरोपों से इनकार किया। अब अदालत में आरोप पर गवाही और बहस होगी। सबसे पहले अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य पेश किए जाएंगे। इसके लिए अदालत ने अगली तारीख 26 फरवरी मुकर्रर की है।