{"_id":"7302a844-eeac-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"sex-racket-in-patana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर फैमिली रेस्तरां और अंदर चलता था 'धंधा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर फैमिली रेस्तरां और अंदर चलता था 'धंधा'
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से रेस्तरां की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का मामला सामने आया है। घटना पटना के गुलमोहर रेस्तरां की है। मंगलवार को पुलिस ने वहां छापा मार कर 10 महिलाओं के साथ ही रेस्तरां के संचालक व ग्राहकों समेत 13 को पकड़ा।
विज्ञापन
वहां से काफी मात्र में कंडोम, शराब की बोतलें व 20 मोबाइल फोन बरामद किये गये। इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
बाहर से फैमिली रेस्तरां, अंदर गोलमाल
बाहर से फैमिली रेस्तरां दिखने का नाटक कर अंदर जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। उस फ्लोर पर स्थित आसपास के कार्यालय के लोगों को भी यह जानकारी नहीं थी कि अंदर जिस्मफरोशी होती है।
विज्ञापन
रेस्तरां के अंदर एक दर्जन से अधिक केबिन थे, जिसके बाहर परदा लगा था। केबिन के अंदर खाने-पीने तक की व्यवस्था की जाती थी।
इसके लिए एक हजार से लेकर डेढ़ हजार तक वसूल किये जाते थे। किसी को इस बात की जानकारी न हो इसके लिए रेस्तरां के अंदर हॉल में भी टेबुल व कुरसी लगी थी। अगर कोई फैमिली वहां पहुंच जाये, तो उसे हॉल में बैठाया जाता था।
विज्ञापन