{"_id":"98b2ca1ffa1d2ae292763809c71a358d","slug":"sex-racket-busted-in-patna-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर कैफे में चल रहा था सेक्स रैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर कैफे में चल रहा था सेक्स रैकेट
अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
कहने को तो यहां साइबर कैफे चल रहा था लेकिन उसकी आड़ में यहां सेक्स का कारोबार होता था। राजधानी में चल रहे इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पचना पुलिस ने सोमवार को किया।
विज्ञापन
पटना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीरबहोर थाने के अरविंद अस्पताल के समीप सिटी साइबर कैफे व गंगा व्यू साइबर कैफे में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालक व दलाल समेत 12 युवकों व दस युवतियों को पकड़ा जो यहां जिस्म फरोशी के धंधे में संलिप्त थी।
इस दौरान कैफे के अंदर से काफी संख्या में उपयोग किए गए कंडोम, ग्राहक रजिस्टर व अन्य कागजात बरामद किया गया है। जिस समय पुलिस ने कैफे में छापेमारी की, उस समय कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। पकड़े गए युवकों में छात्र व निजी कंपनी के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंद में एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संचालक व ग्राहकों के खिलाफ महिला थाना में देह व्यापार के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इन दोनों साइबर कैफे में छापेमारी के बाद जिस्म फरोशी का धंधा उजागर होने के बाद पटना पुलिस ने अशोक राजपथ के आधा दर्जन से अधिक साइबर कैफे में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कैफे के रजिस्टर की भी जांच की और इस बात की जानकारी ली कि नियमों का पालन ठीक ढ़ंग से किया जा रहा है या नहीं।