{"_id":"5fbb0dc6d1aecd08dc2dc261","slug":"security-forces-massacre-naxalite-mourning-aka-gulshan-worth-10-lakh-in-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के गया में 10 लाख का इनामी नक्सली शोक उर्फ गुलशन को सुरक्षा बलों ने किया ढेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के गया में 10 लाख का इनामी नक्सली शोक उर्फ गुलशन को सुरक्षा बलों ने किया ढेर
Mon, 23 Nov 2020 06:47 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
नक्सली नेता
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया जिले में शनिवार देर रात 10 लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ गया के माधुरी गांव में हुई। नक्सली की पहचान अशोक उर्फ गुलशन के रूप में हुई है। बीती रात उसने गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, कोलेश्वरी इलाके में माधुरी गांव में मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे कोबरा कमांडो पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें अशोक की मौत हो गई। मुठभेड़ के बाद मौके से एक एके-47, एक इनसास राइफल और एक मैग्जीन बरामद हुई है।
विज्ञापन
बता दें, इससे पहले भी बिहार के गया में सुरक्षाबलों ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दस लाख का इनामी नक्सली नेता आलोक को मार गिराया। उसके पास से एक एके 47, एक इंसास रायफल सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन किया जारी था। नक्सली अशोक उर्फ गुलशन सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दूसरी कामयाबी पाई है। मुठभेड़ के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन