फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Security forces have recovered 50 IEDs and explosives from Anjanwa forest in Aurangabad

Bihar: सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी

Mon, 11 Jul 2022 06:28 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: अजय सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

सुरक्षा कर्मियों को जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और कोबरा जवानों ने अंजनवा जंगल में सर्च अभियान चलाया। 

विज्ञापन
Security forces have recovered 50 IEDs and explosives from Anjanwa forest in Aurangabad
कांबिंग करते सीआरपीएफ के जवान।

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा जंगल में नक्सलियों के एकजुट होने की सूचना पर जवान पहुंचे तो हैरान रह गए। मौके से जवानों को आईईडी और भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद हुई है। साथ ही नक्सलियों के खाने-पीने का सामान भी मिला है। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों को जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और कोबरा जवानों ने अंजनवा जंगल में सर्च अभियान चलाया। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को जंगल से 50 आईईडी, स्वचलित अत्याधुनिक समेत अन्य विस्फोटक सामान मिला हैं।
विज्ञापन


जंगल में नक्सलियों का सामान मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए है। जंगल में जगह-जगह नक्सलियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को जवानों के जंगल में पहुंचने की पहले ही भनक लग गई थी। जिसके बाद वो मौके से भाग निकले। बता दें कि, पछरुखिया जंगल में कैंप निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से भी नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में किसी बड़ी वारदात को नक्सली अंजाम दे सकते है। लेकिन सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed