{"_id":"e19c5e89ba92e04a0f0b1c8dbca08512","slug":"sc-awards-death-penalty-to-two-who-burnt-alive-family-of-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस की वजह से गिरी 7 लाशें, आरोपियों को फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस की वजह से गिरी 7 लाशें, आरोपियों को फांसी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने दो आरोपियों को एक ही परिवार के सात लोगों को जलाने के अपराध में फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के परिवार से एक भैंस चुराई थी। आरोपियों ने इसके लिए पीड़ित पक्ष को धमकाया और इसके बावजूद पीड़ित के एफआईआर दर्ज कराने पर पूरे परिवार को सोते हुए जिंदा जला दिया था।
घटना 2006 की है जब आरोपियों ने पति-पत्नी और उनके चार नाबालिग बच्चों पर कैरोसीन डाल कर उन्हें जला दिया था।
पहले मामला कई सालों तक बिहार के हाजीपुर की निचली अदालत में चलता रहा। लेकिन मामले के सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद इस मामले पर आरोपियों को 7 साल बाद सजा सुनाई है।
विज्ञापन
इस मामले पर सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा गया कि जिस तरह बर्बरता से परिवार के निर्दोष लोगों को घर में बंद करके जला दिया गया है उसे 'रेयर ऑफ रेयरेस्ट' के मामले के तहत देखा गया है। इसलिए दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन