फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saras Mela saved from fire: clutch plate too hot due to heavy jam, car blazed in Gandhi Maidan

बच गया सरस मेला: भारी जाम में तपा क्लच प्लेट, गांधी मैदान पहुंच कार धधकी, आग-धमाके से लोग सहमे

Sun, 25 Dec 2022 10:55 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 25 Dec 2022 10:55 PM IST
सार

सरस मेला और पटना वासियों के लिए किस्मत की ही बात थी कि जाम के कारण सरस मेला की पार्किंग तक कार नहीं पहुंच सकी। अगर मेले के पार्किंग में यह आग लगी होती तो बहुत बड़ी दुर्घटना होती। गांधी मैदान में कार धू-धूकर जली और टायर के धमाके दूर तक सुनाई पड़े।

विज्ञापन
Saras Mela saved from fire: clutch plate too hot due to heavy jam, car blazed in Gandhi Maidan
पार्किंग एरिया से बाहर होने के कारण बाकी गाड़ियों या मेले तक नहीं पहुंची आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार और क्रिसमस की छुट्टी के कारण गांधी मैदान के आसपास शाम पांच बजे से 8 बजे तक भारी भीड़ थी। आधे घंटे में आधा किलोमीटर वाला जाम था। इसी भीड़ में लगातार क्लच पर पैर रखे जाने से कार इतनी गरम हो गई कि गांधी मैदान में खड़ी करते समय धुआं देने लगी। कार सवार के उतरते-देखते आग नजर आने लगी। लोगों ने मिट्टी-बालू फेंका, मगर आग बढ़ती गई। मेले के अंदर लगी अग्निशमन गाड़ी करीब 100 मीटर पर होगी, लेकिन जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। भीड़ के सामने कार जल गई। कभी तेज आग तो कभी टायरों के फटने की आवाज से लोग सहम गए।

विज्ञापन


ठसाठस भीड़ के कारण मेले से दूर की थी पार्किंग, वरना...
पाटलिपुत्रा खेल परिसर कंकड़बाग से चिरैयाटांड़ होकर गांधी मैदान का पूरा जाम झेलती यह कार (बीआर 01एफएन 3132) किसी तरह गांधी मैदान के अंदर घुस सकी थी। यह सरस मेला और पटना वासियों के लिए किस्मत की ही बात थी कि जाम के कारण सरस मेला की पार्किंग तक कार नहीं पहुंच सकी। मेला देखने का समय लगभग खत्म हो गया था, लेकिन भीड़ तब भी ठसाठस थी। कार से धुआं देखते ही कार में सवार लोगों ने 102 और 112 पर कॉल करना शुरू किया। 112 पर रिस्पांस मिला, लेकिन अग्निशमन वाहन को आने में लगभग आधा घंटा लग गया। इस दौरान गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। कार सवार राहुल यादव ने बताया कि कंकड़बाग से गांधी मैदान पहुंचने के बाद पहले धुआं जैसा एहसास हुआ, फिर तुरंत ही आग दिख गई। भीड़ की ओर से बचाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन आग बहुत तेज थी। समय पर अग्निशमन की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed