फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   When a gangster entered the house, the residents of the locality beat him to death

Mob Lynching : हथियार के साथ रंगदारी वसूलने आए दो लोगों को भीड़ ने घेरा, सीवान में पीट-पीट कर हत्या

Sun, 15 Dec 2024 10:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Dec 2024 10:59 AM IST
सार

Bihar: सीवान में रंगदारी मांगने गए दो व्यक्तियों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामला सराय ओपी थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आइये जानते है क्या है पूरा मामला…
 

विज्ञापन
When a gangster entered the house, the residents of the locality beat him to death
दो लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में शनिवार बीती रात घर में घुसे रंगदारों की मुहल्ले वासियों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मखदूम सराय लहरा टोली में स्थित अनवर अली के घर मे अचानक बीती देर रात दो व्यक्ति हथियार से लैस होकर घुस गए। जिसके बाद घर वालों पर हथियार तानते हुए रंगदारी की मांग करने लगे।

विज्ञापन


इसके बाद अनवर अली के घर वालों ने जोर जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर गुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर में गए और दोनों अपराधियो की लाठी, रॉड, एवं डंडे से पिटाई करने लगे। इतनी पिटाई कर दी कि दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल लायी और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं दोनों मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर के रहने वाला कलामुद्दीन मियां का पुत्र सैयद अली वहीं दूसरे की पहचान पुरानी किला पोखरा निवासी निजामुद्दीन मियां का पुत्र फकीरा के रूप में हुई है। हालांकि इस हत्या के पीछे क्या वजह है यह अभी क्लियर नहीं हो पाई है। इस हत्या के बाद से तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
सीवान में करीब 12 बजे रात के आसपास सराय ओपी थाना क्षेत्र लहरा टोली में अनवर मियां के घर रंगदारी मांगने गए दो व्यक्तियों की पीटपीट कर हत्या के पूरे मामले पर सीवान एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस नोट जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना पर सराय थाना घटनास्थल पर पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed