फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Weather News: A young man from Kateya Gopalganj died in Delhi due to heat stroke

Heat Wave: लू लगने से कटेया के युवक की दिल्ली में मौत, एक महीने पहले परिवार समेत रोजी-रोटी के लिए गया था परदेस

Fri, 21 Jun 2024 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज/नई दिल्ली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Jun 2024 08:20 PM IST
सार

Weather News: ग्रामीणों ने बताया कि अमरेश चौबे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था। परिवार की माली हालत खराब होने के कारण रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गया था। उसकी मौत की खबर से कटेया नगर शोक में डूबा हुआ है। परिवार की स्थिति इतनी दयनीय है कि दिल्ली से शव मंगाने के लिए घर पर पैसे भी नहीं हैं।

विज्ञापन
Weather News: A young man from Kateya Gopalganj died in Delhi due to heat stroke
मृतक अमरेश चौबे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड-आठ के एक युवक की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू लगने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अभी एक महीने पहले ही घर से दिल्ली कमाने के लिए गया था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड-आठ निवासी दिवंगत रामऋषि चौबे का बेटा अमरेश चौबे 15 मई को घर से दिल्ली गया था। वहां वह परिवार के भरण पोषण के लिए किसी निजी कंपनी में नौकरी करने के लिए गया था। दो दिन पहले अत्यधिक गर्मी के कारण वह अचानक बीमार पड़ा। आसपास के लोग इलाज के लिए दिल्ली के शकूरपुर स्थित शास्त्री अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां इलाज के दौरान अमरेश चौबे की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर मौत की  सूचना परिजनों को मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अमरेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अमरेश चौबे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था। परिवार की माली हालत खराब होने के कारण रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गया था। उसकी मौत की खबर से कटेया नगर शोक में डूबा हुआ है। परिवार की स्थिति इतनी दयनीय है कि दिल्ली से शव मंगाने के लिए घर पर पैसे भी नहीं हैं। परिजनों ने हित, मित्र और रिश्तेदारों से संपर्क कर साथ ही आर्थिक सहयोग लेकर दिल्ली से शव कटेया लाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed