फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   UP's middle -aged died in road accident in Gopalganj

Gopalganj: यूपी के अधेड़ की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम; घर जाने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 29 Aug 2024 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

Bihar: गोपालगंज में यूपी के अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ननिहाल में खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही कुंवर बथुआ गांव की तरफ घूमने वाले रास्ते से मुड़े की बथुआ की तरफ से आ रहे हैं तेज गति से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
UP's middle -aged died in road accident in Gopalganj
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मीरगंज बथुआ मुख्य पथ पर विरसा बथुआ गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकल सवार की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के श्याम देउरवा थाना व गांव निवासी प्रहलाद लाल अग्रवाल बताए जाते हैं। जो विगत 40 वर्षों से फुलवरिया थाना क्षेत्र के कुंवर बथुआ गांव में अपने ननिहाल में रह रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची फुलवरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर एक बजे बथुआ बाजार बिंदेश्वरी ट्रेडर्स नाम की दुकान से काम करने के बाद कुंवर बथुआ अपने ननिहाल में खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही कुंवर बथुआ गांव की तरफ घूमने वाले रास्ते से मुड़े की बथुआ की तरफ से आ रहे हैं तेज गति से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग उठाकर नजदीकी बथुआ बाजार निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में फाजिलनगर के समीप अधेड़ ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची फुलवरिया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक प्रहलाद लाल अग्रवाल के ननिहाल के सदस्य विवेक अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1985 से वह उनके दुकान बिंदेश्वरी ट्रेडर्स में रहकर काम करते थे। प्रतिदिन दोपहर खाना खाने के लिए कुंवर बथुआ ननिहाल में जाया करते थे। गुरुवार को खाना खाने जाने के दौरान ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मृतक प्रहलाद लाल अग्रवाल की दो पुत्री बताई जाती है। जिनकी शादी हो चुकी है। जबकि एक पुत्र की तीन वर्ष पूर्व भी मौत हो चुकी है। घटना के बाद महाराजगंज स्थित उनके स्वजन के साथ-साथ फुलवरिया थाना क्षेत्र के कुंवर बथुआ स्थित उनके ननिहाल में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed