फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   There was fierce fight between two teachers for sitting on chair in government school in Gopalganj

गजब है भाई: बिहार में दो शिक्षिकाएं कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट कर बैठीं, पुलिस के सामने भी गाली-गलौज किया

Tue, 24 Dec 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में दो शिक्षिकाएं कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में मारपीट कर बैठीं। मामला देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा और गजब तो ये है कि पुलिस के सामने भी ये लोग मारपीट करती रहीं।

विज्ञापन
There was fierce fight between two teachers for sitting on chair in government school in Gopalganj
लाठी ली हुई शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में शनिवार को कुर्सी पर बैठने को लेकर दो शिक्षिकाओं के बीच ऐसी भिड़ंत हुई कि मामला गाली-गलौज से बढ़ते हुए लाठी-डंडे और मारपीट तक पहुंच गया।  स्कूल में मौजूद अन्य लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन


मामला इतना गंभीर हो गया कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा। लेकिन डायल 112 की टीम की मौजूदगी में भी मारपीट नहीं रुकी और पुलिस बस मूकदर्शक बन देखती रही। पूरा मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के खोम्हारी गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षिकाएं एक ही कुर्सी पर बैठने को लेकर पहले से ही विवाद करती थीं। लेकिन शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने लाठी और डंडे उठा लिए और स्कूल में ही एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच की यह हिंसक झड़प न केवल विद्यालय के माहौल को बिगाड़ने वाला था, बल्कि बच्चों के सामने यह दृश्य बेहद डरावना और अपमानजनक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दोनों शिक्षिकाएं आपस में भिड़ी हों। आए दिन उनका झगड़ा और मारपीट होती रहती है, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग से शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला और कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ रहा है। इस विद्यालय में महज कुर्सी पर बैठने के लिए जब शिक्षिकाओं का यह हाल है। तो बच्चों की क्या दशा होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed