फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident News: Woman Killed, Two Injured After Being Hit by a Speeding Bus in Siwan

Bihar Accident News: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत, दो लोग घायल; सीवान का है मामला

Tue, 23 Sep 2025 11:16 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 23 Sep 2025 11:16 PM IST
सार

Bihar Accident News: पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच बारीकी से की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार बस इस हादसे की मुख्य वजह थी।

विज्ञापन
Bihar Accident News: Woman Killed, Two Injured After Being Hit by a Speeding Bus in Siwan
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के गोरियाकोठी क्षेत्र के अनया गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार मुन्ना बस की चपेट में आने से सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अन्या मठिया के नया बाजार के पास हुआ।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार बस ने मचाई तबाही
जानकारी के अनुसार, मुन्ना बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और भागते हुए एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों घायल व्यक्तियों को पास के पीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 

Bihar Accident News: Woman Killed, Two Injured After Being Hit by a Speeding Bus in Siwan
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

मृतका और घायल व्यक्तियों की पहचान
हादसे में मृत महिला की पहचान आज्ञा गांव निवासी लीलावती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल दोनों युवक गोपालगंज जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें सुरगांव निवासी वीरेन्द्र प्रसाद और उनके चचेरे भाई योगेंद्र प्रसाद शामिल हैं। गंभीर हालत वाले व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी
 
पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हादसे की जांच बारीकी से की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार बस इस हादसे की मुख्य वजह थी।
 
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। अब पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और फरार चालक को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime:झोले में सिर लेकर घूम रहा था युवक, कब्र खोदकर शव से काटकर लाया था; कारण जानकर पुलिस भी दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed