फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Six-year-old child brutally murdered in Gopalganj; body found in canal, causing a stir in the area bihar news

बिहार क्राइम: गोपालगंज में छह साल के बच्चे की हत्या, गंडक नहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Oct 2026 02:35 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 02:35 PM IST
सार

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में छह वर्षीय विवेक कुमार का शव सोमवार देर शाम हथुआ शाखा गंडक नहर से मिला। बच्चा दोपहर से लापता था। सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Six-year-old child brutally murdered in Gopalganj; body found in canal, causing a stir in the area bihar news
घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में छह वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम बच्चे का शव गांव के पास स्थित हथुआ शाखा गंडक नहर से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सिर कुचलकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान भटवलिया गांव निवासी वीरा माझी के छह वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से लापता था बच्चा
जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच, देर शाम ग्रामीणों ने हथुआ शाखा गंडक नहर के किनारे एक शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान विवेक के रूप में की। बच्चे का शव देखकर माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड


सिर कुचलकर हत्या की आशंका
शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या किसी अन्य स्थान पर सिर कुचलकर की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस रंजिश, अपहरण और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ के एसडीपीओ राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed