फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Villagers boycotted voting just before polling, angry over setting up of polling booth 5 km away

LS Polls: ग्रामीणों ने मतदान से ठीक पहले किया वोट बहिष्कार, 5 KM दूर मतदान केंद्र बनाए जाने से हैं नाराज लोग

Fri, 24 May 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 May 2024 04:22 PM IST
सार

Siwan News: ग्रामीणों ने सवाल पूछते हुए कहा कि जब पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए सामुदायिक भवन में वोटिंग कराई जा सकती है तो लोकसभा चुनाव में पांच किलोमीटर दूर मतदान केंद्र ले जाने की क्या जरूरत पड़ गई।

विज्ञापन
Siwan: Villagers boycotted voting just before polling, angry over setting up of polling booth 5 km away
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में चुनाव के एक दिन पहले बलेथा गांव के लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग पांच किलोमीटर दूर बनाए गए मतदान केंद्र की वजह से नाराज हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के सदर प्रखंड के बलेथा गांव में बिन टोली के ग्रामीण गांव में मतदान केंद्र नहीं बनाए जाने को लेकर काफी नाराज दिखे। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव में सामुदायिक भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था और कल यानी 25 मई को लोकसभा की वोटिंग होनी है। जैसे ही हमें पता चला कि यहां गांव में मतदान केंद्र न बनाकर पांच किलोमीटर दूर कुर्मी हाता में बनाया गया है। इसे लेकर गांव वाले  समुदायिक भवन पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Siwan: Villagers boycotted voting just before polling, angry over setting up of polling booth 5 km away
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि यहां मतदान केंद्र नहीं तो वोट नहीं। उनका कहना है कि इतनी दूर जाकर वोटिंग करने में खासकर महिलाओं को परेशानी होगी। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जब पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए सामुदायिक भवन में वोटिंग कराई जा सकती है तो लोकसभा चुनाव में पांच किलोमीटर दूर मतदान केंद्र ले जाने की क्या जरूरत पड़ गई। उन्होंने सीधा-सीधा जिला प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि जहां एक तरफ वोटिंग को लेकर जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक कर रही है। साथ ही जरूरी सुविधा मुहैया कराने की बात कह रही है। ताकि मतदान प्रतिशत में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोतरी कराई जा सके। लेकिन इसी दरम्यान ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार करने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन पर भी तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed