फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan traffic diversion rahul gandhi visit 29 august 2025

Bihar News: सीवान में राहुल गांधी के दौरे को लेकर ट्रैफिक रूट डायवर्जन, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Fri, 29 Aug 2025 07:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 07:42 AM IST
सार

29 अगस्त को राहुल गांधी के दौरे के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर 3 बजे के बाद गोपालगंज मोड़ से हरदिया मोड़ तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन
siwan traffic diversion rahul gandhi visit 29 august 2025
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के सीवान दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए हैं। समाहरणालय सीवान के जनसंपर्क शाखा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन


निर्देश के मुताबिक, 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद गोपालगंज मोड़ से हरदिया मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सारण बाईपास से सीवान टाउन में प्रवेश करने वाले वाहनों को हरदिया चौक से सराय थाना, सैफायर इन होटल, सिसवन डाला, स्टेशन मोड़, आंदर ढाला और कंधवारा होते हुए दरोगा राय कॉलेज मोड़, मैरवा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, मैरवा रोड से आने वाली गाड़ियां कंधवारा, रेणुआ, आंदर ढाला, स्टेशन मोड़, सिसवन डाला, सैफायर इन होटल और सराय थाना होते हुए हरदिया से बाईपास की ओर भेजी जाएंगी। नगर थाना की ओर से किसी भी वाहन को जेपी रोड में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, हकाम से आने वाले वाहनों का भी जेपी रोड में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा पांडेय ने दिया इस्तीफा, संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाया

हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और शव यात्रा पर इन पाबंदियों का असर नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed