{"_id":"67ebada42f4d9958600b57f8","slug":"siwan-suspicious-death-of-a-youth-who-went-to-see-ashtayam-puja-body-found-in-chanwar-suspicion-of-murder-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अष्टयाम पूजा देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, चंवर से मिला शव; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अष्टयाम पूजा देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, चंवर से मिला शव; हत्या की आशंका
Tue, 01 Apr 2025 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:41 PM IST
सार
Siwan News: पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पुखरेरा गांव के चंवर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी नागेंद्र कुमार (पुत्र मुंद्रिका राम) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूजा देखने गया था युवक, सुबह मिला शव
जानकारी के अनुसार, नागेंद्र कुमार मंगलवार रात गांव में आयोजित अष्टयाम पूजा देखने के लिए गया था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात भर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News:तनिष्क शोरूम में लगी भीषण आग, कुछ ही दिन पहले हुई थी बिहार की सबसे बड़ी लूट!
विज्ञापन
सुबह चरवाहों ने देखा शव
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब गांव के कुछ लोग मवेशी चराने के लिए चंवर की ओर गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना गांव में फैली और मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जो घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में की।
शरीर पर मिले जख्म के निशान, हत्या की आशंका
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: तनिष्क शोरूम में लगी भीषण आग, कुछ ही दिन पहले हुई थी बिहार की सबसे बड़ी लूट!
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन