फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: unknown vehicle hit couple going to bank, elderly husband died, wife injured

Bihar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल; बैंक जा रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 12 Apr 2025 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Apr 2025 04:58 PM IST
सार

Siwan News: सीवान में बैंक जा रहे बुजुर्ग दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Siwan News: unknown vehicle hit couple going to bank, elderly husband died, wife injured
अस्पताल में इलाज के लिए घायल महिला को कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पास शनिवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय पारस प्रसाद की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी प्रभावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों वृद्धा पेंशन के कार्य से पास के बैंक जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

 
मृतक पारस प्रसाद रसूलपुर बिंदवाल गांव के निवासी थे। बांस की टोकरियां बनाकर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को गहरा सदमा दिया है, बल्कि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Dowry: 'उन लोगों ने पहले मिलकर मेरी बेटी को पीटा, फिर गला दबाकर ले ली जान', बताते हुए फूटकर रो पड़े मायकेवाले
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ई-रिक्शा से उतरते वक्त हुआ हादसा
प्रभावती देवी ने बताया कि वे अपने पति के साथ ई-रिक्शा से छपिया स्थित बैंक जा रही थीं। जैसे ही वे ई-रिक्शा से उतरे, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने पारस प्रसाद को बचाने की हर संभव कोशिश के बावजूद मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रभावती देवी का इलाज अस्पताल में जारी है।

 
‘अगर पता होता बैंक बंद है, तो शायद बच जाती जान’
परिजनों का कहना है कि शनिवार को बैंक बंद था, लेकिन पारस प्रसाद और उनकी पत्नी को इसकी जानकारी नहीं थी। अगर उन्हें बैंक बंद होने की जानकारी पहले से होती, तो वे घर से निकलते ही नहीं। इस बात का अफसोस अब उनके पूरे परिवार को हमेशा रहेगा। परिजन बताते हैं कि पारस प्रसाद बेहद मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। टोकरियां बनाकर जो कुछ भी कमाई होती थी, उसी से वे घर चलाते थे। उनके निधन से परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बड़ा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News:किसान की संदिग्ध मौत; रात को दो लोग बुला ले गए थे, सुबह वाहन से घर पहुंचा शव, जानें मामला
 
पुलिस ने शुरू की जांच, फरार वाहन की तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक का सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed