फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: Criminals shot a businessman after kidnapping him, then left him home after getting him treated

Crime: बदमाशों ने अपहरण के बाद कारोबारी को मारी गोली, फिर इलाज करवाकर घर भी छोड़ा; बिहार में हुई फिल्मी वारदात

Sun, 19 Jan 2025 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Jan 2025 03:03 PM IST
सार

Siwan News: पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि जिन पर हमले का आरोप लगा है, वह शहर के बड़े समाजसेवी हैं। इससे पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
Siwan News: Criminals shot a businessman after kidnapping him, then left him home after getting him treated
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल कारोबारी विक्की कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पहले अपहरण, फिर गोली मारने और उसके बाद इलाज कराने जैसी फिल्मी स्टाइल की वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें शहर के नगर थाना क्षेत्र के मलेशरी चौक निवासी विक्की कुमार पटवा को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन

 
ऐसे हुआ अपहरण और गोलीकांड
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित विक्की कुमार पटवा अपने भाई के साथ जमीन का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात जेपी चौक से जीवन यादव नामक व्यक्ति ने उनका अपहरण कर लिया। उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां जीवन यादव ने उन्हें गोली मार दी। घायल विक्की ने दावा किया कि घटना के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आरोपियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज कराया और फिर सुबह घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

 

Siwan News: Criminals shot a businessman after kidnapping him, then left him home after getting him treated
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल कारोबारी विक्की कुमार - फोटो : अमर उजाला

नौ कट्ठा जमीन विवाद बना वारदात की वजह
विक्की कुमार के मुताबिक, विवाद उनके भाई की नौ कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था। इस जमीन में से दो कट्ठा जमीन जीवन यादव के पक्ष में लिखवा दी गई थी। इसी विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि उसे गोलीकांड तक पहुंचा दिया। घायल विक्की ने बताया कि वारदात से पहले उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे थे। धमकियों के बाद अपहरण कर गोली मारने की घटना ने उनके परिवार को दहशत में डाल दिया है।
 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस, मुफस्सिल थाना पुलिस और एसआईटी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नगर थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 
वहीं, घायल विक्की कुमार ने जिन पर आरोप लगाया है, वे शहर के एक बड़े समाजसेवी जीवन यादव हैं। समाज सेवा के लिए चर्चित जीवन यादव पर ऐसे गंभीर आरोपों से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद व्यापारियों और आम जनता में भय का माहौल है।
 
शहर में दहशत का माहौल
इस घटना ने सीवान के व्यवसायियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर शहर के बीच में ऐसी वारदात हो सकती है, तो बाकी इलाकों की स्थिति क्या होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed