{"_id":"6672c65ee16e303bf70aa51c","slug":"siwan-news-court-staff-dies-in-a-road-accident-family-members-suspect-murder-by-shooting-create-ruckus-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कोर्ट स्टाफ की सड़क हादसे में मौत; परिजनों ने जताई गोली मारकर हत्या की आशंका, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कोर्ट स्टाफ की सड़क हादसे में मौत; परिजनों ने जताई गोली मारकर हत्या की आशंका, जमकर किया हंगामा
Wed, 19 Jun 2024 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:22 PM IST
सार
Siwan News: सीवान में एक कोर्ट स्टाफ की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि परिजनों ने गोली मारकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इसे लेकर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में सड़क दुर्घटना में कोर्ट स्टाफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामला महदेवा थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिले के महदेवा थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के पास कोर्ट के एक स्टाफ जो कोर्ट से काम निपटाकर अपने घर वापस जा रहे थे, तभी सड़क किनारे हो रही बाउंड्री की दीवार से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल अवस्था खेत में जा गिरे। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महदेवा थाना क्षेत्र निवासी गोल्डन कुमार पिता नवल माझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाई हैं और उनके पिता की जगह पर यानी अनुकंपा पर गोल्डन कुमार का सीवान कोर्ट में चपरासी के पद पर नौकरी मिली थी, जैसे ही यह खबर परिजनों को लगी की सड़क दुर्घटना में गोल्डन कुमार की मौत हो गई है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर नगर थाना पुलिस और महादेवा थाना पुलिस घंटों तक खड़ी रहकर तमाशा देखती रही। काफी देर तक अस्पताल के सामने अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। कई राहगीरों को गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा, कई गाड़ियों को तोड़ दिया गया। जबकि प्रशासन पीछे खड़ा मूक दर्शक बना रहा।
विज्ञापन