{"_id":"68776e3aa99bc31bb90f557d","slug":"siwan-news-a-young-man-depressed-by-his-wife-s-second-marriage-hanged-himself-from-a-tree-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई में खुदकुशी: पति विदेश गया कमाने, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी; सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख पेड़ से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफाई में खुदकुशी: पति विदेश गया कमाने, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी; सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख पेड़ से लटका
Wed, 16 Jul 2025 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:47 PM IST
सार
Siwan News: परिजनों ने बताया कि अखिलेश के विदेश में रहने के दौरान उसकी पत्नी पूजा कुमारी का गांव के ही एक युवक कमलेश से प्रेम संबंध बन गया। लगभग एक माह पहले पूजा घर से नकदी, कीमती जेवरात और अपने बेटे को लेकर फरार हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक अखिलेश राम (फाइल फोटो) तथा शोक में डूबे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के ही 30 वर्षीय युवक अखिलेश राम ने अपनी पत्नी की बेवफाई और मानसिक पीड़ा से तंग आकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे गांव को शोक में डुबो गई।
विज्ञापन
छह साल पहले हुई थी शादी, विदेश गया था रोजगार के लिए
खुदकुशी करने वाला युवक अखिलेश राम, दिवंगत लक्ष्मण राम का पुत्र था। छह वर्ष पूर्व उसकी शादी पूजा कुमारी से हुई थी। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही अखिलेश बेहतर भविष्य की तलाश में दुबई चला गया। इस बीच उसके घर में एक बेटा भी पैदा हुआ, जो अब पांच वर्ष का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत परिवार के चार लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
पत्नी ने की दूसरी शादी, बच्चा और जेवरात लेकर हुई फरार
परिजनों ने बताया कि अखिलेश के विदेश में रहने के दौरान उसकी पत्नी पूजा कुमारी का गांव के ही एक युवक कमलेश से प्रेम संबंध बन गया। लगभग एक माह पहले पूजा घर से नकदी, कीमती जेवरात और अपने बेटे को लेकर फरार हो गई। बाद में उसने कमलेश से शादी कर ली। यह खबर अखिलेश और उसके परिजनों के लिए किसी आघात से कम नहीं थी।
सोशल मीडिया पर भेजी तस्वीरें, अवसाद में चला गया युवक
मृतक के भाई गौरी शंकर राम ने बताया कि पूजा लगातार अपने नए पति कमलेश के साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से अखिलेश को भेज रही थी। इन तस्वीरों ने अखिलेश को मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया। वह गहरे अवसाद में चला गया था और अक्सर चुपचाप रहने लगा था।
पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने अखिलेश का शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मैरवा थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather: भारी बारिश से सासाराम जलमग्न, गंदे पानी में डूबे बाजार, कार्यालय और परीक्षा केंद्र; लोग परेशान
एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला मानसिक प्रताड़ना और व्यक्तिगत धोखे के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। तकनीकी पहलुओं और सोशल मीडिया की गतिविधियों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।